Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के अगले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत यात्रा पर जाने की संभावना ‘‘बहुत कम’’ है। विदेश मामलों के संबंध में प्रधानमंत्री के सलाहकार हुमायूं कबीर ने यह बात कही। कबीर ने कहा कि जब तक ‘‘आपसी विश्वास’’ पर आधारित उचित माहौल तैयार नहीं किया जाता और नयी दिल्ली की ओर से ‘‘सम्मानजनक निमंत्रण’’ नहीं दिया जाता, तब तक प्रधानमंत्री रहमान के भारत दौरे की संभावना ‘‘काफी कम’ है।उन्होंने कहा कि ढाका स्पष्ट रूप से तय किए गए राष्ट्रीय हितों के बिना उच्च-स्तरीय यात्रा आयोजित करने की कोई जल्दबाजी में नहीं…
रूस ने रातभर यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में कई मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कई घंटे चले इस हवाई हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। रूस की सेना ने हाल के महीनों में कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले तेज कर दिए हैं।इसका एक मुख्य कारण यूक्रेन के पास अमेरिका निर्मित पैट्रियाट हवाई रक्षा मिसाइलों की लगातार हो रही कमी है। यूक्रेन के पास यह एकमात्र ऐसा हथियार है, जो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने…
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की पैरवी कर चुके आपराधिक मामलों के वकील विजय अग्रवाल पर लंदन में गिरफ्तारी के बाद यौन उत्पीड़न के चार आरोप लगाए गए हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अग्रवाल एक जाने माने अधिवक्ता हैं और उन्हें पिछले सप्ताह मंगलवार को ब्रिटेन की राजधानी के महंगे ‘मेफेयर’ इलाके में स्थित एक संपत्ति से गिरफ्तार किया गया था।इसे भी पढ़ें: Revanth Reddy 10 दिनों के UK और US दौरे पर London पहुंचे, Oxford भी जाएंगेउन्होंने धोखाधड़ी और धन शोधन मामलों में चोकसी की पैरवी की थी। पुलिस के अनुसार, अग्रवाल पर पिछले बृहस्पतिवार को…
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने देश के पूर्वी तट के पास एक संदिग्ध मिसाइल का प्रक्षेपण किया। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से बताया कि यह प्रक्षेपण बृहस्पतिवार को किया गया। उत्तर कोरिया द्वारा संदिग्ध मिसाइल दागे जाने की खबर किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास घटाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को ज्यादा महत्व नहीं दिया था।ट्रंप ने यह कदम कूटनीतिक प्रयासों को फिर से शुरू करने की कोशिश के तहत उठाया था।…
बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान जारी है। देश में इस पद के लिए 35 साल में पहली बार हो रहे मुकाबले के तहत सांसद 23वें राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे तक जारी रहेगा जो संसद में हो रहा है और 349 सांसद मतदान करने के पात्र हैं।चुनाव खुले मतदान के जरिये कराया जा रहा है। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार 78 वर्षीय मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का मुकाबला लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष एवं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन…
रक्षाबंधन के त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। हर साल सावन की पूर्णिमा पर इस पर्व को मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन भाई-बहन को एक साथ समय बिताने के मौका मिलता है। दूर-दूर से लोग अपनी बहन से मिलने, घर और परिवार से मिलने के लिए ट्रेन में सफर जरुर करते हैं।ऐसे में त्योहार के समय ट्रेनों में सीटें मिलना काफी मुश्किल होता है। इसी मद्देनजर भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस बार कई स्पेशल ट्रेन…
बॉलीवुड के गलियारों में आज मनोरंजन, सस्पेंस और बड़े खुलासों का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहाँ यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ के खौफनाक ‘डायन’ लुक ने पति आदित्य धर को भी चौंका दिया है, वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार अजय देवगन ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ के जरिए टीवी Host के रूप में एक धमाकेदार नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके साथ ही, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की ऑनलाइन ग्रॉसरी में निकले कॉकरोच के विवाद से लेकर बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के 3,000 करोड़ से अधिक की रिकॉर्डतोड़ कमाई और ओटीटी पर करण…
1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। एक समय ग्रामीण और बाहरी दिल्ली की राजनीति के सबसे ताकतवर चेहरों में गिने जाने वाले, जाट समाज में व्यापक जनाधार रखने वाले और राष्ट्रीय राजधानी की सियासत में कांग्रेस की सत्ता का मजबूत स्तंभ रहे सज्जन कुमार की जिंदगी आखिरकार एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई, जिसे उनके राजनीतिक उत्थान और बाद के पतन की पूरी कहानी के रूप में देखा जा सकता है। सत्ता के शिखर से लेकर तिहाड़…
झारखंड हाई कोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित दो भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है, जिससे इस फैसले को चुनौती देने वाले उम्मीदवारों को राहत मिली है। कोर्ट ने 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षाओं और खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह 15 दिनों के भीतर अपना जवाब और जवाबी हलफनामा (counter-affidavit) दाखिल करे। कोर्ट के अंतरिम आदेश का मतलब है कि सरकार का दो परीक्षाओं को रद्द करने का फ़ैसला आगे…
अमरीका की चुनावी प्रक्रिया में बदलाव की अपनी मुहिम को धार देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली का हवाला दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने उनकी सरकार से यह सवाल किया था कि अमरीका बिना वैध फोटो आईडी के चुनाव कैसे करा सकता है। भारत में 64.6 करोड़ मतदाताओं वाले विशाल और सफल चुनाव की सराहना करते हुए ट्रंप ने अपने चुनावी सुधार के एजेंडे को आगे बढ़ाया और लिखा हमें तुरंत ‘द सेव अमरीका एक्ट’…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
