Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाया है। रविवार देर रात खैबर जिले में पुलिस और फ्रंटियर कोर (FC) की एक संयुक्त जांच चौकी (Joint Checkpost) पर हुए घातक आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बलों ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने खैबर जिले के तख्त बेग स्थित जरमत खान शहीद संयुक्त जांच चौकी पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के…
अमेरिका में नेवादा राज्य के उत्तर-पश्चिमी रेनो शहर में रविवार को तेजी से फैली वनाग्नि ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि दमकलकर्मियों के लिए प्रभावित इलाकों तक पहुंचकर उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। हवा की दिशा बार-बार बदलने के कारण आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर करीब 90,000 लोगों से प्रभावित इलाका खाली करने का आग्रह किया है।अधिकारियों के अनुसार, आग की चपेट में आने से कम से कम छह लोग…
चीनी जुड़वां बहनों, जिन यान्शु और जिन यानाई ने बीजिंग में अरंगेत्रम (भरतनाट्यम में औपचारिक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दी जाने वाली पारंपरिक प्रस्तुति) के दौरान अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोनों बहनों ने शनिवार को यहां आयोजित एक समारोह में अरंगेत्रम की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी और उनकी पत्नी संगीता दोरईस्वामी ने की।दोरईस्वामी ने दोनों बहनों की लगन की सराहना करते हुए कहा, “यह वास्तव में सराहनीय है कि हम दो युवा चीनी नृत्यांगनाओं को पूरे उत्साह के साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य में खुद को समर्पित करते…
गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के सबसे बड़े ढलाव स्थल पर कचरे का पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत हो गई। केंद्र सरकार के अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूर्वाह्न दो बजे दार एस सलाम में कचरे का ढेर ढहने से पास की झोपड़ियां उसके नीचे दब गईं।जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी था। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई मकान नष्ट हो गए हैं। ‘मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन’ के स्वच्छता अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे ममादौ बाइलो ने बताया कि…
बाल्टिक देशों में शक्तिशाली चक्रवात के शनिवार से रविवार सुबह तक दस्तक देने के बाद लातविया और लिथुआनिया में करीब पांच लाख लोग बिजली से वंचित हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। चक्रवात के कारण बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। लातविया के पर्यावरण, भूविज्ञान और मौसम विज्ञान केंद्र के एंड्रिस विक्सना ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘कुल प्रभाव के लिहाज से यह 2005 के बाद लातविया में आया सबसे गंभीर तूफान लगता है।’’ मध्य लातविया के जेलगावा में शनिवार को इमारत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।देशभर में कई अन्य लोग घायल…
यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव को पिछले महीने रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया था। 35 वर्षीय फेदोरोव को यूक्रेन की सेना में तकनीकी बदलाव और ड्रोन आधारित युद्ध क्षमता विकसित करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय में भ्रष्टाचार के कुछ मामलों को खत्म करने का दावा भी किया है, लेकिन उनका कहना है कि भ्रष्टाचार अब भी युद्ध के मोर्चे पर यूक्रेन की क्षमता को प्रभावित कर रहा है।मौजूद जानकारी के अनुसार, यूक्रेन की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने हाल ही में 30 लाख डॉलर से अधिक की कथित हेराफेरी से जुड़े एक…
भारत के ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किए गए पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख ठिकाने ‘मरकज सुभान अल्लाह’ का पुनर्निर्माण पूरा होने की खबर सामने आई है। ताजा तस्वीरों और रिपोर्टों के मुताबिक, हमले के करीब 15 महीने बाद परिसर को काफी हद तक फिर से तैयार कर दिया गया है और यह दोबारा सक्रिय नजर आ रहा है।ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ था जैश का मुख्यालय7 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी…
कजाकिस्तान में रविवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है तथा उम्मीद की जा रही है कि इससे मध्य एशिया के सबसे बड़े देश में राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव की सत्ता पर पकड़ और मजबूत होगी। राष्ट्रपति का समर्थन करने वाली ‘अदिलेट’ पार्टी के भारी बहुमत से जीतने की उम्मीद है। साथ ही, तोकायेव की समर्थक कई छोटी पार्टियों के भी संसद में पहुंचने की संभावना है।यह चुनाव देश की नयी एवं एक सदन वाली संसद ‘कुरुलताई’ के लिए पहला चुनाव है। तोकायेव (73) सोवियत संघ के पूर्व अधिकारी और कजाक राजनयिक रह चुके हैं तथा संयुक्त राष्ट्र…
इस बीच Zomato के को-फाउंडर दीपेंदर गोयल ने कंफर्म किया है कि इस साल बियरेबल डिवाइस ‘टेंपल’ की डिलिवरी शुरु होगी। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने यूजर्स को ‘टेंपल’ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अब तक लोगों ने इसका जो साइज देखा है यह उसके आधे साइज से भी कम हो गया है। यानी के टेंपल एक कॉम्पैक्ट डिवाइस होगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि टेंपल लोगों के शरीर को मेटाबोलिक स्थिति को रियल-टाइम में मेजर करेगा। इसको आप गाल, माथे और कान के बीच वाली जगह पर चिपका सकते हैं। दीपेंदर गोयल…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहली बार पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव के साथ अपने मतभेदों पर खुलकर बात की है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें लगता है कि पद से बर्खास्त किए गए मिखाइलो फेडोरोव ने बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने और देश में चुनाव कराने की मांग जैसे कुछ गलत कदम उठाए थे। शनिवार को पत्रकारों के साथ करीब दो घंटे की अनौपचारिक बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने यह बातें कहीं, जिसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है।फेडोरोव पर जेलेंस्की का बयानराष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, “मिखाइलो के प्रति मेरा नजरिया हमेशा सकारात्मक रहा…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
