Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
डोनाल्ड ट्रंप पिछले दिनों चीन की यात्रा कर चुके हैं और अब उन्होंने दावा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो सप्ताह के भीतर अमेरिका आने वाले हैं। सामने से दिख रहा है कि दोनों देशों के नेता बातचीत कर रहे हैं, उच्चस्तरीय संपर्क बनाए हुए हैं और दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं तनाव को नियंत्रित करने का संदेश दे रही हैं। लेकिन इस कूटनीतिक मुस्कान के पीछे हकीकत बिल्कुल अलग है। वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच एक नया शीत युद्ध पूरी रफ्तार से चल रहा है और उससे भी ज्यादा खतरनाक बात यह है कि दोनों पक्ष…
योषिता सिंह (फोटो के साथ) न्यूयॉर्क, 25 अगस्त न्यूयॉर्क स्थित ‘टाइम्स स्क्वायर’ उस वक्त भारतीय साड़ियों के रंगों और विविध रूपों से सराबोर हो उठा जब प्रवासी भारतीय समुदाय की महिलाओं ने एक विशेष आयोजन में साड़ी की कालजयी खूबसूरती, समृद्ध विरासत और भारत की सांस्कृतिक विविधता को गर्व के साथ पेश किया। ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर रविवार को ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम का तीसरा संस्करण आयोजित किया गया। न्यूयॉर्क स्थित परोपकारी संस्था उमा ग्लोबल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने कढ़ाई, चित्रकारी और आकर्षक सजावट वाली साड़ियों में अपनी खूबसूरती बिखेरी।इनमें असम की पारंपरिक बुनाई,…
ईरान के खिलाफ लंबे खिंचते युद्ध के बीच अमेरिका ने अब आर्थिक मोर्चे पर ऐसा दांव चला है, जिसका असर सिर्फ तेहरान तक सीमित रहने की संभावना नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था से लगभग पूरी तरह काट देने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व आर्थिक अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसे “ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट” और “आर्थिक डी-डे” करार देते हुए साफ संदेश दिया है कि अब लक्ष्य केवल ईरान पर प्रतिबंध लगाना नहीं, बल्कि उसकी सरकार को चलाने वाली हर आर्थिक जीवनरेखा को काटना है।स्कॉट बेसेंट ने कहा…
अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने डाक से मतदान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासकीय आदेश को आगे बढ़ाने का रास्ता सोमवार को साफ कर दिया। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि नजदीक आ रहे मध्यावधि चुनावों से पहले उनका प्रशासन इस आदेश को किस हद तक लागू कर पाएगा। इस फैसले को अदालत में चुनौती देने की गुंजाइश बनी हुई है, जो ट्रंप के आदेश के कार्यान्वयन में और देरी कर सकती हैं।अमेरिकी डाक सेवा ने पिछले सप्ताह बताया था कि वह इस आदेश को किस तरह लागू करेगी, लेकिन बड़े बदलाव लागू करने के लिए…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक बाजार में अत्यधिक मात्रा में सस्ते सामान भेजने को लेकर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन पर नया शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं। मामले के जानकार अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आंतरिक विचार-विमर्श से जुड़े दो सूत्रों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप नए शुल्क की दर 7.5 प्रतिशत तय करने पर विचार कर रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडारप्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से अमेरिका और…
आव्रजन नीतियों में सख्ती के बीच अमेरिका के कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक भारतीय छात्रों की संख्या 2025-26 में उससे पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एक गैर-लाभकारी संगठन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक हजार से अधिक शिक्षण संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘कॉमन ऐप’ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदनों की कुल संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन एक मार्च तक अंतरराष्ट्रीय आवेदकों की संख्या में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है जो अब तक की सबसे…
ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीज़ा के लिए 1,03,265 डॉलर (लगभग 95.71 लाख रुपये) की भारी शुल्क बढ़ोतरी को स्थायी बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह फैसला अमेरिकी कंपनियों के लिए विदेशी कर्मचारियों की हायरिंग को बेहद खर्चीला बना सकता है, जिसका सबसे बड़ा झटका भारतीय आईटी पेशेवरों और कंपनियों को लगने की संभावना है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने नए H-1B वीज़ा के लिए 1,03,265 डॉलर की फ़ीस का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले साल शुरू की गई 1,00,000 डॉलर की फ़ीस के बाद आया है, जिसे एक फ़ेडरल जज ने रोक दिया था और…
(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 24 अगस्त पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सोमवार को ईरान की संसद के अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ और गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। मुनीर के साथ पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसीन नकवी भी मौजूद थे। सेना प्रमुख ने गालिबाफ से कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने में मदद के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।सरकारी प्रेस टीवी के अनुसार, गालिबाफ ने इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) को बनाए रखने की ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई और अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि उसने…
भारत और रूस ने सोमवार को व्यापार, ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति जताई। यह फैसला विदेश मंत्री एस जयशंकर की मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई मुलाकात और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ हुई बातचीत के दौरान लिया गया। जयशंकर रूस की दो-दिवसीय यात्रा के तहत रविवार को मॉस्को पहुंचे।यह यात्रा 12-13 सितंबर को ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नयी दिल्ली दौरे से पहले हो रही है। जयशंकर ने मॉस्को में रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के…
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के नए प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान के लिए राजस्व के सभी संभावित स्रोतों को बंद करना है। उन्होंने अन्य देशों से ईरान के साथ आर्थिक संबंध खत्म करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। बेसेन्ट ने कहा कि संघर्ष के दौरान अस्पष्ट स्थितियों में काम करना अब स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने उन देशों का नाम नहीं बताया जिनपर अमेरिका की ओर से संभावित प्रतिबंध लग सकते हैं, लेकिन ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात हैं। बेसेन्ट ने संवाददाता…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
