Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
योषिता सिंह न्यूयॉर्क, 28 अगस्त अमेरिका के न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने उद्योग जगत की हस्तियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर संवाद किया। इस दौरान एक भारतीय-अमेरिकी निवेशक ने भारतीय युवाओं के प्रति भागवत के ‘‘अटूट विश्वास’’ को रेखांकित करते हुए उन्हें भारत-अमेरिका मित्रता का ‘‘सच्चा हिमायती’’ बताया। भागवत आरएसएस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय यात्रा पर न्यूयॉर्क में हैं।बैठक में शामिल सिलिकॉन वैली की निवेशक आशा जडेजा मोटवानी ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आरएसएस प्रमुख ने अंतरिक्ष से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग…
शिरीष बी प्रधान काठमांडू/कोलंबो, 27 अगस्त नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी उप विदेश मंत्री (राजनीतिक मामलों) एलिसन हुकर से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने राहत एवं बचाव कार्यों पर चर्चा की तथा हुकर ने विनाशकारी बाढ़ में हुए जान-माल के नुकसान को लेकर संवेदना व्यक्त की। यह बातचीत नेपाल में बाढ़ राहत के लिए अमेरिका द्वारा 5,00,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता की घोषणा के एक दिन बाद हुई।नेपाल के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि हुकर ने आपदा से निपटने और अमेरिकी नागरिकों समेत लापता लोगों को…
शिरीष बी प्रधान काठमांडू, 27 अगस्त चीन-नेपाल सीमा के पास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्री अब भी लापता हैं। इस बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों लोग लापता हैं। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग टाउनशिप में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास स्थित गांवों और कस्बों में भारी तबाही मचाई।इसमें तिब्बत में तीन और नेपाल में 359 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। भारतीय आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव, सद्गुरु द्वारा स्थापित संगठन ईशा फाउंडेशन के नेतृत्व वाला 77…
शिरीष बी. प्रधान काठमांडू, 27 अगस्त नेपाल और तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 389 हो गई। वहीं, बचावकर्मी 290 भारतीय नागरिकों समेत लापता सैकड़ों लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हिमनद के टूटने से चट्टानें खिसक गई और हिमस्खलन हुआ, जिसके कारण बुधवार को पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव मध्य नेपाल की ओर आया।इससे कई कस्बे और गांव तबाह हो गए, मकान, वाहन, सड़कें एवं पुल बह गए तथा जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। भोटे कोशी नदी प्रणाली के उद्गम…
शिरीष बी. प्रधान काठमांडू, 27 अगस्त नेपाल और तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 392 हो गई। वहीं, बचावकर्मी 290 भारतीय नागरिकों समेत लापता सैकड़ों लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। मृतकों में 389 लोगों की मौत नेपाल में अचानक आई बाढ़ में हुई, जबकि पड़ोसी तिब्बत में तीन लोग मारे गए।नेपाल पुलिस के एक बयान में कहा गया कि प्रभावित इलाकों से अब तक 50 विदेशियों समेत 796 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिये बचाया गया है, जबकि अन्य 796 लोगों को सड़क मार्ग से सुरक्षित निकाला…
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से 288 भारतीय अब भी लापता हैं। केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत दक्षिणी राज्यों के लापता या फंसे लोगों का ब्यौरा इस प्रकार है: केरलम: ‘नॉन-रेजिडेंट केरलाइट्स अफेयर्स’ (नोरका) रूट्स ने बृहस्पतिवार को बताया कि बच्चों समेत केरलम के 53 लोग विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल में फंसे हुए हैं। नोरका रूट्स, केरलम सरकार की वह एजेंसी है जो विदेशों में रहने वाले राज्य के लोगों से जुड़े मामलों और उनके कल्याण से संबंधित सेवाओं का समन्वय करती है।तमिलनाडु: तमिलनाडु और पुडुचेरी से कुल 106…
अदिति खन्ना लंदन, 27 अगस्त ब्रिटेन ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद बृहस्पतिवार को 50 लाख पाउंड की सहायता और आपातकालीन बचावकर्मियों की मदद की पेशकश की। इस बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और 1,000 से अधिक लोग लापता हैं, जिनमें करीब 33 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने क्षेत्र से सामने आ रहे हालात को ‘‘बेहद भयावह’’ बताया और संकट में फंसे ब्रिटिश नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने तत्काल कार्रवाई के तहत प्रभावित क्षेत्र…
अदिति खन्ना लंदन, 27 अगस्त ब्रिटेन में बसने और नागरिकता पाने के इच्छुक लोगों में भारतीय नागरिकों की संख्या सबसे अधिक रही। बृहस्पतिवार को जारी गृह कार्यालय के आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। ब्रिटेन में स्थायी रूप से बसने के अधिकार से जुड़े नियमों के तहत, वर्तमान में वैध वीजा वाले लोगों को पांच साल बाद यह अधिकार मिल जाता है।लेकिन गृह मंत्री शबाना महमूद के प्रस्तावों के तहत इस अवधि को इस वर्ष के अंत से बढ़ाकर दोगुना करने का प्रस्ताव है। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान जारी किए गए आव्रजन संबंधी नवीनतम आंकड़ों से…
के जे एम वर्मा बीजिंग, 27 अगस्त चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने बृहस्पतिवार को तिब्बत में नेपाल सीमा चौकी के पास ग्यिरोंग टाउनशिप का दौरा किया, जहां भीषण बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है और 558 लोग लापता हैं। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग टाउनशिप में बुधवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ ने चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास स्थित गांवों और कस्बों में भारी तबाही मचाई।इसमें तिब्बत में तीन और नेपाल में 359 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि भीषण बाढ़…
भारत ने गुरुवार को बाढ़ से प्रभावित नेपाल को मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री, दवाइयों और खाने के पैकेट की 37.5 टन की दूसरी खेप भेजी। इसके साथ ही भारत द्वारा भेजी गई कुल आपातकालीन राहत सामग्री 47.5 टन हो गई है। नेपाल-चीन सीमा के पास भोटेकोशी नदी प्रणाली में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बचाव और राहत कार्य जारी हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह दूसरी खेप नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महावीर पुन को सौंपी गई, ताकि देश में चल रहे बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में मदद मिल सके। भारत…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
