Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
दुनिया की टॉप खुफिया एजेंसी अमेरिका की सीआईए। सीआईए के चीफ रेडक्लिफ अचानक C17 में बैठकर रूस पहुंचते हैं और यह जानकारी दुनिया में किसी को नहीं पता होती। उसकी पुष्टि दो दिन बाद होती है और पुष्टि भी इस तरीके से होती है कि हां गए थे लेकिन किस लिए गए थे यह नहीं पता चलता। खबरें यह निकल कर सामने आती है कि जिन दो दिन सीआईए का प्रतिनिधिमंडल इंक्लूडिंग देयर चीफ रूस में मौजूद थे। उस दौरान दो दिन यूक्रेन की तरफ से कोई भी मिसाइल या फिर ड्रोन हमला नहीं किया गया था। मतलब अमेरिका पहले…
एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divyaa Agarwal) के पति अपूर्वा पडगांवकर पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा है। दावा किया गया है कि अपूर्वा दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजते थे। हैरानी की बात यह है कि आरोप लगाने वाली भव्या सिंह के मुताबिक, उन्होंने सगाई के दिन भी दूसरी लड़कियों को अपनी तस्वीरें भेजी थीं। ये दावे ‘द 50’ फेम भव्या सिंह ने ‘टेली चक्कर’ के साथ बातचीत में किए हैं। इस दौरान उन्होंने दिव्या और अपूर्वा के रिश्ते को लेकर कई बातें कहीं।भव्या सिंह ने क्या-क्या दावा किया?भव्या सिंह ने अपूर्वा पडगांवकर पर सीधे तौर पर चीटिंग का आरोप…
एमटीवी का मशहूर एडवेंचर शो रोडीज अपने 21वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। इस नए सीजन का नाम रोडीज रीबर्थ (Roadies REBIRTH) रखा गया है। एमटीवी और जियोहॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर शो का नया लोगो जारी किया है। इस लोगो में एक फोनिक्स बना है, जो नए जन्म और नई शुरुआत का प्रतीक है।रणविजय सिंघा की हुई वापसीरोडीज के सबसे पहले विनर और लंबे समय तक होस्ट रहे रणविजय सिंघा एक बार फिर इस शो में वापसी कर रहे हैं। उनके वापस आने से फैंस काफी खुश हैं। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया…
नेपाल और तिब्बत में भयानक बाढ़ से 460 से ज़्यादा लोगों की मौत के दो दिन बाद, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन इलाके में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:13 बजे आया और इसके झटके लॉन्गचांग में महसूस किए गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 29.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.22 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास था और यह ज़मीन से 13 किलोमीटर की गहराई पर आया था। यह साफ़ नहीं है कि इस उथले भूकंप से कोई नुकसान हुआ है या नहीं। चीनी अधिकारियों के अनुसार, तिब्बत…
साउथ एक्टर यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के खराब रिव्यू देने वाले यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को फिल्म की टीम की तरफ से लीगल नोटिस भेजे जा रहे हैं। सूरज कुमार और प्रशांत रंगस्वामी जैसे कई यूट्यूबर्स ने सोशल मीडिया पर इस नोटिस के स्क्रीनशॉट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।कोर्ट के आदेश का दिया गया हवालायह नोटिस बेंगलुरु की कंपनी आईप्लेक्स की तरफ से फिल्म के प्रोड्यूसर्स की ओर से भेजा जा रहा है। इससे पहले प्रोड्यूसर्स ने बेंगलुरु कोर्ट से एक अंतरिम आदेश लिया था, जिसमें फिल्म के…
ब्रिटेन के एक छोटे बिजली संयंत्र पर पिछले महीनों हुआ साइबर हमला अब गंभीर सुरक्षा चिंता बन गया है। बता दें कि इस हमले के पीछे ईरान से जुड़े हैकरों के साथ था। साइबर हमले के कारण एक छोटा ब्रिटिश पावर प्लांट करीब चार दिन तक बंद रहा और इस दौरान अमेरिकी और ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां जैसे सीआईए और एमआई6 कुछ ना कुछ कुछ ना कर सकी। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो यह ब्रिटेन के अहम ऊर्जा ढांचे पर ईरान से जुड़े हैकरों का पहला सफल हमला माना जा सकता है। हालांकि ब्रिटिश सरकार ने साफ किया…
पिछले 24 घंटे में रूस के एमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में जो हुआ उसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की नींव हिला दी। यह सिर्फ एक आग नहीं है। यह चीन का वो 8 बिलियन डॉलर का निवेश है जो राख बन चुका है। जो स्वाहा हो चुका है। जिस प्रोजेक्ट को चीन रूस की इकॉनमी का इंजन कह रहा था आज वो इंजन पूरी तरह से सीज हो चुका है। लेकिन असली कहानी इस आग के पीछे छिपी है। क्या यह सिर्फ एक तकनीकी खराबी थी या चीन का वो मास्टर प्लान फेल हो गया जिसके जरिए वो रूस को…
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए। इस दौरान राजधानी कीव में सुबह तक विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। यूक्रेन के पास रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला करने वाली अमेरिकी निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों की भारी कमी है।वहीं, रूस के तेज गति वाले जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन ने भी यूक्रेन की वायु रक्षा के सामने एक नई चुनौती पेश की है। रूसी सेना के करीब साढ़े चार साल पहले शुरू किए गए पूर्ण युद्ध के बाद से यूक्रेन लगातार इन…
नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद बचे हुए लोगों को खोजने की कोशिशों में एक और रुकावट आ गई है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बनी एक नई झील से पानी बाहर बहने लगा है, जिससे एक और खतरनाक बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बुधवार को सीमा के पास ग्लेशियर टूटने और उसके बाद बर्फ और चट्टानों के खिसकने (एवलांच) से मध्य नेपाल में अचानक बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में नेपाल और तिब्बत की सीमा पर कम से कम 475 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1,500 लोग लापता हैं। पानी, कीचड़ और मलबे के…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका में लेक ओंटारियो को अब ‘‘लेक अमेरिका’’ के नाम से जाना जाएगा। कनाडा के साथ बढ़ते व्यापार विवाद के बीच उन्होंने झील का नाम बदलने का फैसला करते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें गृह मंत्रालय को अमेरिका की भौगोलिक नामकरण सेवा में झील का नाम बदलने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, ट्रंप कनाडा को इस नाम का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।अमेरिका ने सप्ताहांत में कनाडा के साथ बातचीत विफल होने के बाद 20 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई सामान पर 50…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
