Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटने और एवलांच के बाद नेपाल और तिब्बत के इलाकों में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नेपाल पुलिस द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खोज और बचाव अभियानों में गंभीर बाधाएं आ रही हैं, जबकि 2,400 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में जलस्तर दोबारा बढ़ने से नेपाली अधिकारियों ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नयी सैन्य अंतरिक्ष एकेडमी बनाने की घोषणा की और ह्यूस्टन स्थित नासा के मिशन नियंत्रण केंद्र के दौरे के दौरान अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (स्टेशन) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत की, जिनमें अनिल मेनन भी शामिल हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को ‘जॉनसन स्पेस सेंटर’ के मिशन नियंत्रण केंद्र से आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों से फोन पर बात करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत बड़े सम्मान की बात है, आपके साथ होना बहुत बड़ा सम्मान है और मैं बस जेसिका, अनिल तथा जैक का धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूँ – ये महान अमेरिकी, महान देशभक्त और…
इक्वाडोर की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोरेनो पर आरोप था कि उन्होंने एक पनबिजली संयंत्र के निर्माण का ठेका हासिल करने में कंपनी की मदद करने के बदले रिश्वत ली थी।सजा सुनाए जाने के समय 73 वर्षीय मोरेनो अदालत में मौजूद थे। वह दिव्यांग हैं और चलने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्हें जेल भेजने के बजाय घर में नजरबंद रखा जाएगा और वह अपनी सजा वहीं पूरी करेंगे। अदालत ने…
ईरान के साथ युद्ध के शुरुआती दिनों में पश्चिम एशिया स्थित अमेरिकी दूतावासों से हटाए गए राजनयिक और उनके कुछ परिजन अब धीरे-धीरे वापस जाना शुरू हो गए हैं। हालांकि, अधिकांश दूतावासों में अभी पूरी क्षमता के साथ कामकाज शुरू नहीं होगा लेकिन इस सप्ताह से अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कर्मचारियों की संख्या और अन्य प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। यह बदलाव ईरान के प्रति ट्रंप प्रशासन की नीति में किसी बदलाव का संकेत नहीं है।अमेरिका की नीति अब सैन्य कार्रवाई के बजाय मुख्य रूप से आर्थिक मोर्चे पर केंद्रित है। यह बदलाव मुख्यतः मानव संसाधन…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस समझौते के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समझौते के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बातचीत की थी।ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “अमेरिका ने अभी-अभी वेनेजुएला के साथ एक समझौता किया है जो दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा तेल सौदा है!’’ वेनेजुएला…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका की छह दिवसीय यात्रा पर पहुंची। इस दौरान वह जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगी और निवेश के अवसरों पर चर्चा के लिए प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) तथा कारोबारियों के साथ बैठकें करेंगी। सीतारमण कनाडा की तीन दिवसीय यात्रा के बाद बृहस्पतिवार को शिकागो के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं।कनाडा में उन्होंने पहले ‘भारत-कनाडा आर्थिक एवं वित्तीय संवाद’ में भाग लिया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या सी. खम्पा और शिकागो में भारत के महावाणिज्यदूत सोमनाथ घोष ने उनका स्वागत किया। सीतारमण कनाडा और…
सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 28 अगस्त अमेरिका के एक द्विदलीय आयोग ने गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की गतिविधियों पर पाबंदियों, सेंसरशिप और सीमापार दमन का हवाला देते हुए दावा किया है कि ‘‘भारत में 2026 में भी धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति लगातार बिगड़’’ रही है। अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने इस सप्ताह भारत पर अपनी अद्यतन रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कई अल्पसंख्यक समूहों का लगातार और व्यवस्थित उत्पीड़न, नागरिकता एवं मतदान के अधिकार से वंचित किया जाना तथा धर्मांतरण और गोहत्या के खिलाफ कड़े कानूनों का इस्तेमाल धार्मिक स्वतंत्रता में बाधा डाल रहा है। भारत यूएससीआईआरएफ के निष्कर्षों को…
तिब्बत में चीन-नेपाल सीमा के पास दो दिन पहले आई भीषण बाढ़ के बाद लापता हुए ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। समूह की समन्वयक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ईशा फाउंडेशन के नेतृत्व में गए 77 सदस्यीय समूह से संपर्क नहीं हुआ है।ईशा फाउंडेशन की स्थापना भारतीय आध्यात्मिक नेता जग्गी वासुदेव ने की है, जिन्हें सद्गुरु के नाम से जाना जाता है। समूह की समन्वयक मां गंभीरी ने पीटीआई-को बताया कि सद्गुरु आपदा स्थल जियारोंग जाकर मदद करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं मिली।…
शिरीष बी प्रधान काठमांडू, 28 अगस्त नेपाल ने शुक्रवार को इस बात का खंडन किया कि उसने मित्र देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता लेने से इनकार किया है। नेपाल ने कहा कि वह अपने सुरक्षा बलों की अधिकतम तैनाती को ‘‘प्राथमिकता’’ देना चाहता है, क्योंकि वे स्थानीय पर्यावरणीय परिस्थितियों और दुर्गम इलाकों से परिचित हैं। रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में बुधवार को अचानक आई बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत और बस्तियों, सड़कों, पुलों तथा जलविद्युत बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान होने के बाद नेपाल व्यापक स्तर पर बचाव और राहत अभियान चला रहा…
नेपाल में बहुत बड़ी बाढ़ आई जिसमें अब तक कई सौ लोगों की मौत हो चुकी है। कई हजार लापता हैं। रेस्क्यू लगातार चल रहा है। लेकिन इसी बीच बालेन शाह ने मदद लेने से इंकार कर दिया है। दरअसल बालेन शाह ने दुनिया के सभी देशों को यह कह दी है बात कि उन्हें रेस्क्यू में किसी की मदद नहीं चाहिए। लेकिन सवाल भारत पर है कि भारत जब मदद कर रहा है भारत रेस्क्यू करवाने के लिए अपनी टीम भेजने के लिए तैयार था तो बालेन शाह क्यों मना कर रहे हैं? इसे भी पढ़ें: Tibet में Flash Floods…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
