Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
स्वराज भारत न्यूज़ डेस्क एक समर्पित टीम है, जो सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध समाचारों के माध्यम से पाठकों को सशक्त बनाने में विश्वास रखती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति, विज्ञान और खेल से जुड़ी विश्वसनीय खबरों की प्रस्तुति के साथ, हम पत्रकारिता की उच्च नैतिकता और पाठकों के भरोसे को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। हमारा उद्देश्य है - सच्चाई सामने लाना और समाज को जागरूक बनाना।
अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में बच्चों का उत्पीड़न करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क में संलिप्तता के मामले में एक भारतीय युवक को शुक्रवार को पेरिस में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई। इस नेटवर्क पर बच्चों को हिंसक और यौन गतिविधियों वाले वीडियो बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ के पास मौजूद अदालती दस्तावेजों के अनुसार, बाल पीड़ितों को ऑनलाइन मंच ‘डिस्कॉर्ड’ के जरिए इस नेटवर्क में शामिल किया गया था, ताकि उन्हें ‘सीवीएलटी’ नामक समूह का ‘गुलाम’ बनाया जा सके।इस समूह के कम से कम तीन अन्य सदस्यों को अमेरिका में गिरफ्तार…
ब्राजील के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक शहर के एक स्कूल में 13 बच्चों को दो घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाने वाला एक संदिग्ध पुलिस कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है।यह घटना साओ पाउलो से 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कुरीतिबा शहर के साओ ब्राज नामक मध्यमवर्गीय इलाके में हुई। पराना राज्य पुलिस की प्रवक्ता लेटिशिया मार्टिन्स ने विद्यालय ‘सीएमईआई साओ ब्राज’ के बाहर संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध एक कक्षा में घुस गया और बच्चों तथा कर्मचारियों को…
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, नौ अक्टूबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद घोषणा की कि रूस अमेरिका को तुरंत डीजल की आपूर्ति करेगा। यह अप्रत्याशित घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका में एक कानून के तहत रूसी तेल और गैस के प्रमुख खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का प्रावधान करने की कोशिश की जा रही है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बेहद सफल बातचीत की।इस दौरान इस बात पर सहमति बनी…
वाशिंगटन, नौ अक्टूबर (एपी) अमेरिका की संघीय आव्रजन एजेंसी के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में डोमिनिक गणराज्य के एक नागरिक पर गोली चला दी क्योंकि उसने अपनी कार से अधिकारियों के वाहनों को टक्कर मार दी थी और अधिकारियों को लगा कि उनकी जान खतरे में है। आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय व्यक्ति की पहचान ऑस्कर बेलगल के रूप में हुई है।आईसीई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान चलाई गई गोली उसकी गर्दन पर लगी। अधिकारी मार्कोस चार्ल्स ने…
वाशिंगटन, नौ अक्टूबर (एपी) अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) को भंग करने के अपने अभियान के तहत संस्था पर व्यापक और कड़े नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका का मानना है कि यह वैश्विक अदालत राजनीतिक रूप से प्रेरित हो चुकी है और इसने अमेरिकियों तथा इजराइलियों पर युद्ध अपराधों के आरोप लगाकर उन पर अनुचित व अवैध रूप से मुकदमा चलाने का प्रयास किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इन प्रतिबंधों की घोषणा की।यह घोषणा दक्षिण अफ्रीका की अभियोजक नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के तुरंत बाद आई…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नवी पिल्लै की आलोचना करने वाली एक पोस्ट को रीपोस्ट किया। उन्होंने दक्षिण अफ़्रीकी कानून विशेषज्ञ पिल्लै पर “अमेरिका और इज़राइल से नफ़रत करने” का आरोप लगाया। इस पोस्ट में नोबेल समिति पर भी उन्हें पुरस्कार देने के लिए निशाना साधा गया और दावा किया गया कि उन्होंने शांति को बढ़ावा देने के लिए कभी कुछ नहीं किया। ट्रंप ने शोएनलॉ की पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें कहा गया था कि नोबेल कमिटी ने पिल्ले को चुनकर “खुद को बुरी तरह शर्मिंदा” किया है। पोस्ट में उन पर आतंकवादियों…
भारतीय कला जगत ने 8 अक्टूबर 2026 को अपना एक ऐसा अनमोल रत्न खो दिया जिसकी भरपाई करना शायद आने वाले कई दशकों तक संभव नहीं होगा। प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। यह दुखद समाचार दावानल की तरह पूरे देश में फैल गया और हर कोई स्तब्ध रह गया। नाना केवल एक साधारण अभिनेता नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसी बुलंद आवाज थे जो पर्दे पर आम इंसान की पीड़ा, उसके क्रोध और उसकी लाचारी को बेहद जीवंत रूप में प्रस्तुत करते थे। उनका जाना केवल कला…
हिमालय केवल पर्वतों की एक शृंखला नहीं है, वह भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक आस्था और प्राकृतिक जीवन का आधार है। उसकी चोटियों में तप की स्मृतियां हैं, उसकी नदियों में करोड़ों लोगों की जीवनधारा बहती है और उसकी घाटियों में असंख्य धार्मिक स्थल सदियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करते रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सहित पूरे हिमालयी क्षेत्र में हिंदू धर्म के अनेक प्रमुख तीर्थस्थल हैं। इन स्थानों पर पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विषय है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि पिछले कुछ वर्षों में तीर्थयात्रा और पर्यटन के बीच की सीमा धुंधली होती जा रही है। दर्शन और…
तुर्की और पाकिस्तान के हुक्मरानों कान खोल कर सुन तुम्हारा भी वही अंजाम होगा जो सऊदी के बादशाहों का हो रहा है। यमन की सना से जैसे ही यह आवाज उठी जनता का जोश हाई हो गया। यमन की राजधानी सना की सड़कों पर 7 अक्टूबर को हथियारों का वो भयानक सैलाब उमड़ा जिसने पूरे मिडिल ईस्ट से लेकर इस्लामाबाद और अंकारा तक सन्नाटा पसार दिया। हजारों लाखों सशस्त्रूती लड़ाकों ने सना के चौराहे पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए जन लामबंदी का कड़ा ऐलान कर दिया। वहीं हूती सुप्रीम लीडर अब्दुल मलिक अलहुती ने टीवी पर लाइव आकर सीधे पाकिस्तान…
ओस्लो, नौ अक्टूबर भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी विधिवेत्ता नवनेथम ‘नवी’ पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की शुक्रवार को घोषणा की गई। संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार प्रमुख पिल्लई ने शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए शुक्रवार को 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इनके काम ने नरसंहार और यौन हिंसा से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानून को आकार देने में मदद की।वह अंतरराष्ट्रीय अदालत में एक ऐसे मामले में न्यायाधीश के रूप में भी कार्यरत हैं, जिसमें गाम्बिया ने म्यांमा पर नरसंहार रोधी संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया है। तेईस…
हमारे बारे में
भारत का प्रमुख हिंदी वेब न्यूज़ चैनल, जो 24 घंटे समाचार, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति की कवरेज करता है।
हमारा मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
हमारा उद्देश्य है आपको हर पल ताज़ा खबरों, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन और राजनीति से अपडेट रखना।
अगर आपके पास कोई भी खबर, तस्वीर, वीडियो या संदेश है, तो हमें भेजें:
Email Us: swarajbharat.in@gmail.com, desk@swarajbharatnews.com
Contact/Whatsapp: +91 9911333143
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
