सिनेमाई दुनिया के सबसे बड़े जादूगरों में से एक, क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा है। टॉम हॉलैंड, मैट डेमन और ऐनी हैथवे जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म को दुनिया भर के क्रिटिक्स और दर्शकों से असाधारण रिव्यूज मिल रहे हैं। कई क्रिटिक्स ने तो इसे नोलन के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक बताते हुए पूरे मार्क्स दिए हैं। यदि आप भी इस वीकेंड इसे बड़े पर्दे पर देखने का मन बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों का क्या कहना है।
इसे भी पढ़ें: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का आगाज, पीएम मोदी ने कहा- Make in India की नई ताकत
दर्शकों के सिर चढ़ा ‘द ओडिसी’ का जादू
फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपने बेहतरीन थिएटर अनुभवों को साझा करना शुरू कर दिया है। नोलन की फिल्मों के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक यूजर ने लिखा, “मैं कुछ ही घंटों में ‘द ओडिसी’ देखने जा रहा हूँ। यह बिल्कुल वैसा ही महसूस हो रहा है जैसे बचपन में क्रिसमस के तोहफे खोलने वाले हों। मैं बेहद उत्साहित हूँ।”
इसे भी पढ़ें: Monsoon Session में Delimitation Bill? Jairam Ramesh बोले- विपक्ष को तोड़ने की साजिश
वहीं, फिल्म देखकर बाहर आए एक अन्य दर्शक ने अपने रिव्यू में लिखा, “#Odyssey मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन थिएटर अनुभवों में से एक है। इसके विजुअल्स, कहानी कहने का अनोखा अंदाज और डायरेक्शन लाजवाब हैं। मैट डेमन और टॉम हॉलैंड की जुगलबंदी ने दिल जीत लिया। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर हर सीन को और दमदार बनाता है, और आखिरी के 20 मिनट तो खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं।”
सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियां भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रही हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘डिगर’ की तैयारियों में व्यस्त सुपरस्टार टॉम क्रूज ने भी फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि वह इसे दोबारा सिनेमाघर में देखना चाहते हैं।
भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की तैयारी
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े और ट्रेंड्स इशारा कर रहे हैं कि ‘द ओडिसी’ भारत में नोलन की पिछली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी के अनुसार, फिल्म भारत में पहले दिन कम से कम 20 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग ले सकती है, जो इसे भारत में क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी ओपनर बना देगी।
अक्षय राठी ने बताया, “जिस तरह से फिल्म के IMAX और प्रीमियम बड़े फॉर्मेट्स की टिकटों की भारी डिमांड है, उसे देखते हुए मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं होगी अगर यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में ही 75 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कलेक्शन कर ले।” ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शानदार वर्ड ऑफ माउथ के दम पर यह फिल्म भारत में आसानी से 200 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर सकती है।
दमदार स्टारकास्ट और शानदार विजुअल्स
क्रिस्टोफर नोलन अपनी फिल्मों में कलाकारों के चयन और भव्य विजुअल्स के लिए जाने जाते हैं। ‘द ओडिसी’ में भी उन्होंने हॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टारकास्ट को एक साथ स्क्रीन पर उतारा है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के अलावा ऐनी हैथवे, ज़ेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, चार्लीज़ थेरॉन, जॉन बर्नथल और मिया गोथ जैसे उम्दा कलाकारों ने अपने अभिनय से जान फूंक दी है। 17 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म विजुअल और इमोशनल लेवल पर दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाने का वादा करती है।
#Odyssey This is one of the best theatrical experiences I’ve ever had. The visuals, storytelling, and direction are outstanding.
I really liked Matt and Tom’s performances. The music dominates the film and elevates every scene.The last 20 minutes are absolutely phenomenal pic.twitter.com/oSwRxcEP6M— Professor (@RanjanAR459480) July 17, 2026
I’m seeing The Odyssey in 2 hours. It feels exactly like being about to open your Christmas presents when you’re a kid. I’m so excited, but I don’t want the anticipation to end 😭
— Cyril (@CyrilH44) July 17, 2026

