भारत में कई लोग बोलते हैं कि पीएम मोदी सरेंडर कर देते हैं। पीएम मोदी कमजोर हैं। लेकिन दुनिया के सामने मंच पर खड़े होकर इस शख्स ने इशारों में बताया है कि जब भारत बदला लेता है तो कैसे लेता है। पीएम मोदी छोड़ते नहीं है। इस शख्स का बयान जानकर आपको पता चल जाएगा कि डर के आगे और पीछे दोनों तरफ भारत है। अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीव ने बयान दिया है। यह तो आप शायद पहले से ही जानते होंगे कि अजरबैजान पाकिस्तान और तुर्की के साथ मिलकर अपने पड़ोसी देश अर्मेनिया को परेशान कर रहा है। अजरबैजान अर्मेनिया के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करके बैठा है। कई बार तुर्की और पाकिस्तान से मिले हथियारों का इस्तेमाल करके अजरबैजान ने अर्मेनिया पर हमले किए। लेकिन जब भारत ने अर्मेनिया को आत्मरक्षा के लिए पिनाका रॉकेट लांचर सिस्टम दिया तो इलहाम अलीव ने बयान दिया था कि भारत का कोई भी रॉकेट अर्मेनिया को बचा नहीं पाएगा।
उस समय भारत चुप रहा। कोई रिएक्शन नहीं दिया। भारत सिर्फ अर्मेनिया को मजबूत करता रहा। लेकिन आज मंच पर खड़े होकर इलहान अलीव अर्मेनिया पर पलट गए हैं। कल तक अर्मेनिया को अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले इलहाम अलीव ने अब मंच पर खड़े होकर बयान दिया है कि हमने अपने देश से अर्मेनिया जाने वाले सामान पर लगी हुई सारी पाबंदियां हटा दी हैं। हमने अर्मेनिया को जरूरी ईंधन खासतौर पर पेट्रोल और डीजल देना शुरू कर दिया है। इलहाम अलीव ने कहा कि मैं यह बताना चाहता हूं कि हम शांति की तरफ बढ़ चुके हैं। हम खुद शांति को महसूस कर रहे हैं। हमने शांति के साथ रहना सीख लिया है।
अर्मेनिया की सड़कों पर भारत के यह हथियार देखकर अजरबैजान शांति की बातें ही करेगा। कुछ महीनों पहले इलहाम अलीव ने कहा था कि भारत अर्मेनिया को बचा नहीं सकता। लेकिन अब अजरबैजानअर्मेनिया को पेट्रोल और डीजल दे रहा है। 20 सालों बाद अर्मेनिया ने जब अपने देश में पहली बार मिलिट्री परेड निकाली तो उस मिलिट्री परेड में सड़कों पर भारत के हथियार उतारे गए। इनमें पिनाका रॉकेट सिस्टम, आकाश एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम और आर्टलरी गंस थी। भारत ने अर्मेनिया में इजराइल की भी एंट्री करवा दी है। खबरें हैं कि भारत से बात करने के बाद इजराइल फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान तुर्कों द्वारा मारे गए डेढ़ लाख अर्मेनियाई लोगों के हत्याकांड को नरसंहार घोषित कर रहा है। इजराइल ने कहा है कि वह अर्मेनिया के साथ खड़ा है। अब जिस देश का एक हाथ भारत ने पकड़ लिया हो और दूसरा हाथ इजराइल ने उस देश का दुश्मन अगर शांति से रहना नहीं सीखेगा तो बेवजह मारा जाएगा।
Source Link