अगर जल्द ही आपकी भी शादी होने वाली है और आप हनीमून के लिए इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं। तो भारत के बाहर कुछ ऐसे देश हैं, जो हनीमून के लिए अधिकतर कपल्स की पहली पसंद बने हुए हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह डेस्टिनेशन पेरिस, मालदीव या फ्रांस हैं, तो बता दें कि ऐसा नहीं है। दरअसल, आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने हनीमून के लिए जा सकते हैं और टूरिज्म के मामले में यह देश दिन-प्रतिदिन ग्रोथ कर रहे हैं।
ग्रीस
यह दक्षिणी यूरोप में बसा एक बेहद खूबसूरत देश है, ग्रीस अपने ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स, बेस्ट सनराइज, खूबसूरत बीचेस और टेस्टी फूड के लिए फेमस है। हनीमून के लिए यहां पर आना बेस्ट हो सकता है। ग्रीस के बीचेस दुनिया के बेस्ट बीच है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। यहां पर आप अपोलो टेंपल, मेटियोरा, एथेंस का एक्रोपोलिस और कार्फू का पुराना शहर जैसी वर्ल्ड फेमस जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां की नाइटलाइफ भी काफी शानदार है।
इसे भी पढ़ें: Shimla की भीड़ से दूर Himachal Pradesh का Chail हिल स्टेशन है सुकून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन
आइसलैंड
अगर आप भी अपने हनीमूम के लिए किसी ऐसे देश की तलाश में हैं, जहां पर जाने पर आपको जन्नत में पहुंचने का एहसास हो। तो आपको आइसलैंड जाना चाहिए। यह यूरोप और दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां के कैफे नाइटलाइ और सुंदर बीच आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आप यहां पर नार्दन लाइट्स देख सकते हैं। जिसको देखने के लिए हर कोई बेताब रहता है। इसको औरोरा बोरेलिस कहा जाता है, जोकि एक प्राकृतिक घटना है। इस दौरान यहां पर आसमान का रंग गुलाबी, हरे और बैंगनी रंग में बदल जाता है।
हवाई आईलैंड
अगर आपकी भी अभी नई-नई शादी हुई है, तो हनीमून के लिए यहां जा सकते हैं। हवाई आईलैंड की शांति, सुंदरता और काफी रोमांटिक वाइब मिलेगी। जोकि आपके हनीमून को यादगार बना देगा। हवाई आईलैंड सुपर रोमांटिक बीचेस और सुंदर जंगलों की वजह से देश-दुनिया में फेमस है। यहां पर आकर आप एक्टिव ज्वालामुखी देख सकती हैं।
बहामास
अगर आपको हनीमून बजट की कोई चिंता नहीं है, तो आप कैरेबियन देश बहामास जा सकते हैं। हालांकि अन्य देशों की तुलना में यह डेस्टिनेशन काफी महंगी है। लेकिन यहां पर आप अपने हनीमून के शानदार पल बिता सकते हैं। सनबाथ लेने के लिए बहामास के बीचेस को बेस्ट माना गया है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ पिग बीच, हार्बर आइलैंड और पैराडाइज आइलैंड को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी हनीमून पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो किसी भी तरह के झंझट और समस्या से बचने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर रखें। इनमें वीजा और पासपोर्ट सबसे जरूरी है। इसके अलावा आप ऊपर बताए गए किसी भी देश में ट्रैवल करने से पहले वहां पर रिसर्च जरूर करें। साथ ही अपने देश के रुपए को दूसरे देश की करेंसी में बदलना न भूलें।
