पाकिस्तान से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिसने पूरे पाकिस्तान प्रशासन और उसकी घटिया चीनी दोस्ती की पोल खोल कर रख दी है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में मौजूद मशहूर तारबेला बांध के पांचवें एक्सटेंशन प्रोजेक्ट में एक बहुत बड़ा और भयानक हादसा हो गया है। निर्मारदी टनल की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढह गई और देखते ही देखते लाखों गैलन पानी सैलाब बनकर प्रोजेक्ट साइट के अंदर घुस गया। वहां मौजूद चीनी इंजीनियर्स और पाकिस्तानी मजदूरों में ऐसी भगदड़ मची जिसको जहां रास्ता मिला वो अपनी जान बचाकर भागने लगा। खबरों के मुताबिक तरबेला बांध का यह टी5 प्रोजेक्ट पाकिस्तान के लिए बहुत अहम माना जा रहा था। लेकिन सोमवार की शाम को खुदाई के दौरान चट्टान खिसक गई और प्रोटेक्शन वॉल पूरी तरह से ढह गई। पानी इतनी रफ्तार से टनल और निर्माणधीन पावर हाउस में घुसा कि पूरे इलाके में तुरंत इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। हालांकि गनीमत यह रही कि मजदूरों को ऐन वक्त पर रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इस हादसे में पाकिस्तान सरकार और उसके पानी और बिजली विकास प्राधिकरण यानी कि बापटा की नींद उठ पड़ी है।
इसे भी पढ़ें: Pakistan-China का हजारों करोड़ का हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट स्वाहा, जानें वजह
अब जरा उस चीनी कंपनी की पोल पट्टी भी जान लीजिए जिसने भरोसे पाकिस्तान अपनी तकदीर बदलने के सपने देख रहा था। इस पूरे मेगा प्रोजेक्ट का ठेका चीनी कंपनी के पास है। यह पहली बार नहीं है जब चीनी कंस्ट्रक्शन का यह हाल हुआ हो। इससे पहले इसी साल जुलाई के महीने में भी इस प्रोजेक्ट का अस्थाई बांध यानी कि कॉफ डैम ढह गया था। उस समय हुई जांच में साफ खुलासा हुआ था कि चीनी ठेकेदारों ने बिना किसी अनुमति के डिजाइन में गड़बड़ी की थी और ठेके की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन किया गया था। बावजूद इसके पाकिस्तान की लाचार सरकार ने चीनी कंपनियों पर कोई सख्त कारवाई नहीं की और आज नतीजा सबके सामने है। इस हादसे से पाकिस्तान का केवल बदनामी नहीं बल्कि उसकी जेब पर एक बहुत बड़ा डाका भी पड़ा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस प्रोजेक्ट की शुरुआती लागत करीब 82 अरब तय की गई थी।
इसे भी पढ़ें: Ghaziabad Blast में पाकिस्तानी आतंकी Shahzad Bhatti के नेटवर्क की तलाश, ATS जुटी पड़ताल में
अब चीनी कंपनियों की ढिलाई, घटिया काम और बार-बार होने वाले हादसों की वजह से बढ़कर ₹317 अरब के पार पहुंच चुकी है। सूची जिस देश की आवाम दानेदाने को तरस रही है, कर्ज मांगने के लिए दुनिया भर में कटोरा लेकर घूमना पड़ रहा है। उस देश के ₹370 अरब रुपए पानी में बह गए हैं। विश बैंक और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इस प्रोजेक्ट के लिए सैकड़ों मिलियन डॉलर का फंड दे रही थी। लेकिन अब इस बड़े हादसे के बाद पूरा काम ठप पड़ चुका है और जांच बैठा दी गई है। सिंधु नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से नदी के पास ना जाने की हिदायत दी गई है क्योंकि बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण बांध का खतरा यहां पर बढ़ रहा है। पाकिस्तान का इतिहास भी रहा है कि उसने जबजब चीन की तथाकथित सस्ती टेक्नोलॉजी और घटिया प्रोजेक्ट्स पर भरोसा किया है। उसे मुंह की खानी पड़ी है।
