बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनका हाल ही में सामने आया एक नया वीडियो है, जिसे देखकर फैंस हैरान भी हैं और काफी खुश भी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ईशा देओल अपने पूर्व पति और बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ पैपराजी के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। अलग होने के बाद दोनों को इस तरह साथ देखकर हर कोई उन्हें देखता रह गया।
लुक की बात करें तो ईशा बेबी पिंक कलर की सीक्विन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि भरत क्रीम रंग के बंदगला सूट में काफी हैंडसम दिखे। दोनों ने पैपराजी के सामने एक साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए कई तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
इसे भी पढ़ें: Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा
2012 में हुई थी शादी, 11 साल बाद अलग हुए थे रास्ते
ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के करीब 11 साल बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला लिया था। इस कपल ने फरवरी 2024 में अपने तलाक का ऐलान करते हुए कहा था, “हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारी जिंदगी के इस मोड़ पर भी हमारे बच्चों का हित ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगा।”
इसे भी पढ़ें: Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya ने किया अपने जुड़वां बेटों के नाम का खुलासा
दोनों बेटियों की मिलकर कर रहे हैं परवरिश
ईशा और भरत की दो प्यारी बेटियां हैं राध्या और मिराया। तलाक के बावजूद दोनों अपनी बेटियों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और उनके लिए एक मैच्योर रिश्ता निभा रहे हैं। यही वजह है कि अलग होने के बाद भी दोनों के बीच किसी तरह की कड़वाहट नजर नहीं आती और वे अक्सर पारिवारिक मौकों पर साथ खड़े दिखाई देते हैं।
