फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन के साथ अपने रिश्ते की एक खास झलक दिखाई है। उन्होंने बताया कि उन्हें किम के चारों बच्चों के साथ समय बिताना काफी पसंद है। हैमिल्टन ने यह भी बताया कि उन्होंने इस साल किम के बच्चों को एक कुत्ता गिफ्ट किया है, जिसका नाम हेलो है।
किम के बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं हैमिल्टन
टेक्सास के ऑस्टिन में फॉर्मूला वन ग्रां प्री से पहले एक कार्यक्रम में हैमिल्टन ने रेसिंग से दूर अपनी जिंदगी के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने किम कार्दशियन के बच्चों के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया।
हैमिल्टन ने कहा कि उन्हें किम के बच्चों के साथ समय बिताना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, “मेरी भांजी और भांजे हमेशा मुझे बहुत खुशी देते हैं। मेरी गर्लफ्रेंड के बच्चों के साथ समय बिताना मुझे पसंद है। उसके चार बच्चे हैं, इसलिए मुझे इन बच्चों के साथ खेलने का मौका मिलता है।”
हैमिल्टन ने आगे बताया कि उन्होंने इस साल किम के बच्चों को एक कुत्ता भी दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने इस साल उन्हें एक कुत्ता दिया है, इसलिए छोटा हेलो अब इस परिवार का नया सदस्य है।”
Lewis Hamilton got a dog for his girlfriend kim kardashian kids little halo 🥺❤️ https://t.co/JWvkthyVEv
— LH44(A) (@LH44Fanpage8) October 24, 2026
इसे भी पढ़ें: केंडल-जैकब की बढ़ती नजदीकियों से Kylie Jenner को हुई जलन? Timothee Chalamet पर बढ़ा रही प्रपोज करने का दबाव!
किम और हैमिल्टन ने रिश्ते को रखा है निजी
लुईस हैमिल्टन और किम कार्दशियन ने अपने रिश्ते को अब तक काफी निजी रखा है। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर ज्यादा बात नहीं की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ तस्वीरों और पोस्ट से दोनों के साथ समय बिताने की झलक मिलती रही है।
इन पोस्ट में दोनों को परिवार के साथ बाहर घूमते और छुट्टियां बिताते हुए भी देखा गया है। अब हैमिल्टन के किम के बच्चों के बारे में बात करने से उनके रिश्ते की एक और झलक सामने आई है।

