नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शनिवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 15 किलोमीटर की कम गहराई पर आया। एनसीएस ने एक्स पर पोस्ट किया भूकंप की तीव्रता: 5.8, समय: 17/10/2026 10:37:00 IST, अक्षांश: 27.944 N, देशांतर: 66.532 E, गहराई: 15 किमी, स्थान: पाकिस्तान। जून की शुरुआत में पाकिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी है। NCS ने ‘X’ पर एक पोस्ट में बताया कि यह भूकंप 75 किलोमीटर की गहराई पर आया था। पोस्ट में लिखा था भूकंप की तीव्रता: 5.3, समय: 26/06/2026 17:18:49 IST, अक्षांश: 30.273 N, देशांतर: 69.710 E, गहराई: 75 किमी, स्थान: पाकिस्तान।”
इसे भी पढ़ें: LoC के पास घुसपैठ की फिराक में थे दो आतंकवादी, तभी जवानों की पड़ गयी नजर, धुरंधर स्टाइल में मार गिराया!
अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण, पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ भूकंप आने का खतरा सबसे अधिक रहता है। यह देश उस सीमा पर स्थित है जहाँ भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे इलाके प्रमुख ‘फॉल्ट लाइनों’ (fault lines) के करीब हैं, जिस वजह से यहाँ भूकंप आने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इसके अलावा, भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित पंजाब और सिंध भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं। यूएसजीएस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि भूकंप बलूचिस्तान के खुजदार कस्बे के पास आया। इसने कहा कि भूकंप खुजदार से 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आया। इससे पहले फरवरी में भी बलूचिस्तान प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। पाकिस्तान में 2005 में सबसे विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

