
नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026।
दिलशाद कॉलोनी से सीमापुरी होते हुए दिलशाद गार्डन तक निकली यात्रा, 100 मीटर लंबे तिरंगे ने खींचा लोगों का ध्यान
Black and White Family NGO द्वारा आयोजित तीसरी विशाल तिरंगा यात्रा दिलशाद कॉलोनी से शुरू होकर सीमापुरी होते हुए दिलशाद गार्डन तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं देशप्रेमी नागरिकों ने हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम्” के जयघोष गूंजते रहे।
यात्रा का प्रमुख आकर्षण 100 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे देशप्रेमी नागरिकों ने मानव-श्रृंखला बनाकर थामे रखा। ढोल, DJ, राष्ट्रभक्ति गीतों तथा Gorilla और Panda Mascots ने भी यात्रा में आकर्षण बढ़ाया। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती बाबिता मल्होत्रा, विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार सैनी, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस, तथा संरक्षक श्री वीर सिंह पंवार, दिलशाद गार्डन निगम पार्षद एवं श्री रवि भाटी, शालीमार गार्डन निगम पार्षद सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया।

आयोजन में गढ़वाल भ्रातृ मंडल एवं बद्रीनाथ मंदिर समिति का सहयोग रहा। यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, MCD एवं प्रशासन का भी सहयोग रहा।
Black and White Family NGO के Founder & President Ankit Singh Rawat ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष Amit Singh Rawat ने भी सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।
तीसरी विशाल तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

